सुल्तानपुर 19 अप्रैल गायत्री परिवार द्वारा आयोजित भावी माता अभिनंदन समारोह में नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों, आंगनबाड़ी बहनों एवं परिवार सहित 108 से अधिक गर्भस्थ महिलाएं सम्मिलित हुई | कार्यक्रम के अंतर्गत गर्भस्थ महिलाओं को गर्भ संस्कार के साथ गर्भ में बच्चों पर पड़ने वाले प्रभाव एवं उन्हें शालीन, सभ्य बनाने का विज्ञान बताया गया | आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी समिति की प्रांतीय समन्वयक डॉ॰ संगीता सारस्वत ने बताया कि माँ चाहें तो अपने बच्चे को प्रतिभाशाली शांत एवं शालीन बना सकती है |
ऐसे सामूहिकभावी माताओं का संस्कार समारोह शांतिकुंज, हरिद्वार के तत्वावधान में प्रांत के प्रत्येक जिले में किया जा रहा है।
गायत्री परिवार की टीम, भावी माताओं को गर्भ संस्कार की उपयोगिता बताकर जागरूक कर रही है | उन्होंने कहा, वर्तमान समय की मांग है की माताएं अपने बच्चों को अगर गर्भ में ही अच्छे विचारों से अवगत कराएं जिससे व्यक्ति निर्माण के द्वारा एक सभ्य समाज स्थापित किया जा सकें।
कार्यक्रम में गायत्री परिवार की प्रमुख श्रद्धेया शैल जीजी द्वारा लिखित शिशु निर्माण में अभिभावकों का दायित्व लेख पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म रिलीज़ की गई| कार्यक्रम मे उपस्थिति अतिथि डॉ॰ लालजी (उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी), श्रीमती ममता नायक (सी॰डी॰पी॰ओ॰), डॉ॰ नूपुर श्रीवास्तव( शरण नर्सिंग होम), डॉ॰आर॰ए॰ वर्मा, डॉ• सुर्पणा दुबे (पैथोलॉजी हेड, मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर) डॉ॰ डी• एस• मिश्रा (मेडीसेवा), डॉ॰आराधना आदि नगर के सम्मानित व्यक्तियों ने कार्यक्रम की सराहना की। रायबरेली से मीना दीदी अपनी टीम के साथ पधारी |
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु ज्योति प्रभा सिंह, नीना श्रीवास्तव, मीना श्रीवास्तव, नीरजा श्रीवास्तव, विद्योतमा तिवारी, नीलम सिंह, आशा श्रीवास्तव, नूतन सिंह, सद्भावना सिंह, दीप शिखा सिंह, सावित्री तिवारी, प्रज्ञा सक्सेना ,सविता शुक्ला, बृजकुमारी,आराधना तिवारी,
कमलेश राय आदि गायत्री परिवार के समस्त परिजनों ने भागीदारी की |
टिप्पणियां (0)
कोई टिप्पणी नहीं
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी करें!
अपनी टिप्पणी जोड़ें