देव परिवार
Logo
प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ
Uttar Pradesh
होम समाचार रील्स कार्यक्रम देव परिवार

गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर झांसी में गौसम्मान आवाहन अभियान सम्पन्न, गौसंरक्षण का लिया गया संकल्प

गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर झांसी में गौसम्मान आवाहन अभियान सम्पन्न, गौसंरक्षण का लिया गया संकल्प गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर झांसी में गौसम्मान आवाहन अभियान सम्पन्न, गौसंरक्षण का लिया गया संकल्प गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर झांसी में गौसम्मान आवाहन अभियान सम्पन्न, गौसंरक्षण का लिया गया संकल्प गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर झांसी में गौसम्मान आवाहन अभियान सम्पन्न, गौसंरक्षण का लिया गया संकल्प

झांसी। गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में गौसम्मान आवाहन अभियान के अंतर्गत कान्हा गौसंवर्धन एवं अनुसंधान केंद्र, सिमरदा, ग्वालियर रोड, झांसी में श्रद्धा एवं आस्था के साथ गौपूजन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता श्रद्धा, करुणा एवं लोकमंगल की प्रतीक रही है। गौसंरक्षण एवं गौसंवर्धन का यह अभियान समाज में इन जीवन मूल्यों के पुनर्जागरण का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

इस अवसर पर उपस्थित सभी परिजनों ने समाज से गौसेवा, गौसंरक्षण एवं गौसंवर्धन के लिए आगे आने का आह्वान किया तथा संकल्प व्यक्त किया कि गायत्री परिवार गौमाता की सेवा एवं संरक्षण के लिए सदैव दृढ़ संकल्पित है।

कार्यक्रम में श्री हरिकृष्ण पुरोहित, श्री आशाराम कुशवाहा, श्री श्रवण कुमार दीक्षित, श्री राजेंद्र द्विवेदी एवं श्री संजीव खरे की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संयोजन श्री अशोक बंसल द्वारा किया गया तथा अंत में श्री यशोवर्धन बंसल सपत्नीक ने सभी उपस्थित परिजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति में निहित गौसेवा, संवेदनशीलता, पर्यावरण संरक्षण एवं लोकमंगल की भावना को जन-जन तक पहुँचाना तथा समाज को गौसंरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा।

0 0 टिप्पणियां · 5 व्यू
पाठक टिप्पणियां

पहली टिप्पणी करें!