देव परिवार
Logo
प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ
Uttar Pradesh
होम समाचार रील्स कार्यक्रम देव परिवार

सुल्तानपुर में 'भारत का संविधान एवं इक्कीसवीं सदी का संविधान' विषय पर कार्यशाला आयोजित, कर्तव्यनिष्ठ समाज निर्माण पर दिया गया बल

सुल्तानपुर में 'भारत का संविधान एवं इक्कीसवीं सदी का संविधान' विषय पर कार्यशाला आयोजित, कर्तव्यनिष्ठ समाज निर्माण पर दिया गया बल सुल्तानपुर में 'भारत का संविधान एवं इक्कीसवीं सदी का संविधान' विषय पर कार्यशाला आयोजित, कर्तव्यनिष्ठ समाज निर्माण पर दिया गया बल सुल्तानपुर में 'भारत का संविधान एवं इक्कीसवीं सदी का संविधान' विषय पर कार्यशाला आयोजित, कर्तव्यनिष्ठ समाज निर्माण पर दिया गया बल सुल्तानपुर में 'भारत का संविधान एवं इक्कीसवीं सदी का संविधान' विषय पर कार्यशाला आयोजित, कर्तव्यनिष्ठ समाज निर्माण पर दिया गया बल

दिनांक 10 जुलाई 2026 को अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में दीवानी सभागार, सुल्तानपुर में "भारत का संविधान एवं इक्कीसवीं सदी का संविधान" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संवैधानिक मूल्यों, कर्तव्यबोध एवं नैतिक जीवन के माध्यम से श्रेष्ठ समाज निर्माण की प्रेरणा देना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री जितेंद्र सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत का संविधान नागरिकों को अधिकार प्रदान करता है, जबकि युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा प्रतिपादित 21वीं सदी का संविधान मनुष्य को कर्तव्य, मर्यादा, आत्मअनुशासन एवं नवसृजन की दिशा में प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की सामाजिक एवं नैतिक चुनौतियों के समाधान हेतु युगऋषि के 18 सूत्र अत्यंत उपयोगी हैं और ये स्वस्थ, सुखी एवं सभ्य समाज के निर्माण का आधार बन सकते हैं।

कार्यशाला के संयोजक अयोध्या जनपद के गायत्री परिवार के जिला समन्वयक श्री महेंद्र सिंह रहे। वहीं सुल्तानपुर में इस महत्वपूर्ण आयोजन का सफल संयोजन गोमती मित्र मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष श्री रुद्र प्रताप सिंह 'मदन' द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता श्री करुणाशंकर दुबे एवं श्री नागेंद्र सिंह ने वर्तमान सामाजिक परिप्रेक्ष्य में संवैधानिक मूल्यों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन ही लोकतंत्र को सशक्त बनाता है।

विशिष्ट वक्ताओं के रूप में डॉ. सुधाकर सिंह, श्री राकेश सिंह एवं श्री प्रभाकर सक्सेना ने अपने विचार व्यक्त करते हुए 21वीं सदी की चुनौतियों के बीच नैतिक शिक्षा, सांस्कृतिक जागरण एवं संविधान के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम के समापन पर सुल्तानपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों, अधिवक्ताओं एवं प्रबुद्ध नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता, प्रबुद्ध नागरिक एवं गायत्री परिवार के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला ने संविधान के अधिकारों के साथ कर्तव्यों के संतुलन तथा नैतिक मूल्यों पर आधारित समाज निर्माण का सशक्त संदेश दिया।

0 0 टिप्पणियां · 6 व्यू
पाठक टिप्पणियां

पहली टिप्पणी करें!