देव परिवार
Logo
प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ
Uttar Pradesh
होम समाचार रील्स कार्यक्रम देव परिवार

लखनऊ में युवा दिव्य जागरण कार्यशाला आयोजित, 95 युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास का संकल्प

लखनऊ में युवा दिव्य जागरण कार्यशाला आयोजित, 95 युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास का संकल्प लखनऊ में युवा दिव्य जागरण कार्यशाला आयोजित, 95 युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास का संकल्प लखनऊ में युवा दिव्य जागरण कार्यशाला आयोजित, 95 युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास का संकल्प लखनऊ में युवा दिव्य जागरण कार्यशाला आयोजित, 95 युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास का संकल्प

दिनांक 28 जून 2026 को अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के दिव्य संरक्षण में गायत्री परिवार ट्रस्ट आलमबाग, लखनऊ द्वारा साक्षरता निकेतन, कानपुर रोड, लखनऊ में युवा दिव्य जागरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में 15 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 95 युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ जनता गर्ल्स इंटर कॉलेज, आलमबाग, लखनऊ की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। इसके उपरांत श्री अरुण श्रीवास्तव ने कार्यशाला के उद्देश्य एवं अपेक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यशाला में श्री वी. के. सिंह (सेवानिवृत्त विशेष सचिव, गृह, उत्तर प्रदेश सरकार) ने युवाओं का राष्ट्र के प्रति दायित्व विषय पर प्रेरणादायक उद्बोधन दिया। डॉ. प्रवीण सिंह दीपक ने मानव जीवन की गरिमा विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए युवाओं को देश, समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का बोध कराया तथा स्वयं एवं राष्ट्र के कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी।

श्री संजीव विश्वकर्मा ने कृत्रिम बौद्धिकता (Artificial Intelligence) के बढ़ते महत्व पर अपने विचार रखे। वहीं फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज, रायबरेली की भूतपूर्व भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रत्ना सरकार ने वैज्ञानिक आध्यात्मिकता विषय पर व्याख्यान दिया।

CIMAP, लखनऊ के बिजनेस डेवलपमेंट विभागाध्यक्ष डॉ. आर. के. श्रीवास्तव ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु उपलब्ध विभिन्न अवसरों एवं सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के योग विभागाध्यक्ष डॉ. दीपेश्वर सिंह ने योग, ध्यान एवं मस्तिष्क की एकाग्रता के माध्यम से स्वस्थ एवं आनंदमय जीवन जीने के उपाय बताए। वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के प्रोफेसर डॉ. आर. आर. सिंह ने युवाओं को दिशा बोध विषय पर प्रेरक उद्बोधन दिया।

उत्तर प्रदेश वन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. गौरव वार्ष्णेय ने युवाओं को प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उपलब्ध विविध अवसरों पर प्रकाश डाला।

कार्यशाला में वरिष्ठ गायत्री परिजन श्री शिव शंकर मिश्र, श्री अनिल तिवारी, डॉ. एस. एन. सचान, श्रीमती रानी सचान, मीनू श्रीवास्तव, अर्चना शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

28 0 टिप्पणियां · 82 व्यू
पाठक टिप्पणियां

पहली टिप्पणी करें!