भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2026 के सफल संपादन एवं व्यापक जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आज लखनऊ मध्य क्षेत्र से शिव प्रसाद गौड़ एवं ज्ञान श्रीवास्तव ने ब्लॉक मोहनलालगंज के विभिन्न विद्यालयों में संपर्क कर परीक्षा से संबंधित प्रपत्र प्रधानाचार्यों को सौंपे।
संपर्क किए गए विद्यालयों की सूची:
- एसकेडी अकैडमी, वृंदावन योजना
- एनकेएम पब्लिक स्कूल, वृंदावन योजना
- एलपीएस, वृंदावन योजना
- ब्राइट स्टार्ट कॉन्वेंट, हैवत मऊ
- ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल, पीजीआई के पीछे
- वारिस पब्लिक स्कूल, एकता नगर
- सूर्यांश पब्लिक स्कूल, एकता नगर
- कैलाश पब्लिक स्कूल, एकता नगर
- रेडिएंट पब्लिक स्कूल, एकता नगर
- जीनियस मोंटेसरी स्कूल, हुलास खेड़ा
- बालाजी बाल निकेतन स्कूल, भीलन पुर
- मालती नारायण इंटर कॉलेज, मदापुर
इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, नैतिक शिक्षा एवं आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ना तथा अधिकाधिक विद्यालयों की सहभागिता सुनिश्चित करना है।
इसी क्रम में आज गौतम खेड़ा निवासी श्री रमेश सिंह के दोनों पुत्रों का शुभ जन्मदिन विशाल दीप यज्ञ के साथ उनके निवास पर सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन ज्ञान श्रीवास्तव एवं शिव प्रसाद गौड़ द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
पहली टिप्पणी करें!