देव परिवार
Logo
प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ
Uttar Pradesh
होम समाचार रील्स कार्यक्रम देव परिवार

आवल खेड़ा, आगरा में "युवा चेतना" शिविर सम्पन्न, युवाओं को युग धर्म एवं राष्ट्र निर्माण का दिया गया संदेश

आवल खेड़ा, आगरा में "युवा चेतना" शिविर सम्पन्न, युवाओं को युग धर्म एवं राष्ट्र निर्माण का दिया गया संदेश आवल खेड़ा, आगरा में "युवा चेतना" शिविर सम्पन्न, युवाओं को युग धर्म एवं राष्ट्र निर्माण का दिया गया संदेश आवल खेड़ा, आगरा में "युवा चेतना" शिविर सम्पन्न, युवाओं को युग धर्म एवं राष्ट्र निर्माण का दिया गया संदेश

दिनांक 12 जुलाई 2026 को अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में आवल खेड़ा, आगरा में "युवा चेतना" शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनके दायित्वों का बोध कराना तथा उन्हें युग निर्माण आंदोलन से सक्रिय रूप से जोड़ना रहा।

शिविर में शांतिकुंज, हरिद्वार से पधारे श्री संतोष देवांगन एवं श्री श्रीनिवास तिवारी ने मुख्य उद्बोधन देते हुए युवाओं को वर्तमान समय की चुनौतियों के मध्य युग धर्म का पालन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र एवं समाज में सकारात्मक परिवर्तन की सबसे बड़ी आधारशिला है।

प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ समन्वयक श्री प्रभाकर सक्सेना ने उत्तर प्रदेश में युवा प्रकोष्ठ द्वारा संचालित विभिन्न रचनात्मक एवं संस्कार निर्माण गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने आगामी शिक्षक गरिमा सम्मेलन, लखनऊ के संबंध में कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देते हुए प्रत्येक जिले से अधिकाधिक शिक्षकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि "प्रत्येक परिजन अपने शिक्षकों को युग ऋषि के विचारों से अवगत करा सकता है। इस समय शिक्षक गरिमा शिविर में प्रत्येक परिजन अपने जिले से एक शिक्षक को लाने की जिम्मेदारी अवश्य लें।"

आवल खेड़ा जोन समन्वयक श्री जगदीश सिंह कुशवाहा ने युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जुड़कर समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा दी तथा सेवा, संस्कार एवं संगठन की भावना को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर जन्मभूमि के व्यवस्थापक श्री जितेन्द्र द्विवेदी ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित युवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मथुरा, एटा, फिरोजाबाद, हाथरस एवं आगरा जिलों से आए जिला समन्वयकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में रचनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा अधिकाधिक युवाओं को युग निर्माण आंदोलन से जोड़ने का संकल्प लिया।

शिविर में पाँचों जिलों से बड़ी संख्या में युवा परिजनों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल एवं प्रेरणादायी बनाया। यह आयोजन युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण की भावना जागृत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

1 0 टिप्पणियां · 65 व्यू
पाठक टिप्पणियां

पहली टिप्पणी करें!